पीरियड के कितने दिन पहले प्रेग्नेंट नहीं हो सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:34

Conceive period days : इन दिनों में सेक्‍स करने से भी प्रेगनेंट हो सकती हैं आप
ऐसा माना जाता है कि ओवुलेशन के दिनों में प्रेगनेंट होना आसान होता है और पीरियड्स के दिनों में कंसीव करने के चांसेस न के बराबर होते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां, आप पीरियड्स के दिनों में भी कंसीव कर सकती हैं।
अगर आप गर्भधारण करने के अपने मासिक चक्र को कैलकुलेट कर रही हैं तो इससे आपको ये जानने में बहुत मदद मिलेगी कि महीने के किन दिनों में आपके लिए गर्भधारण करना सबसे आसान है। प्रेग्‍नेंसी को लेकर मिथ्‍या है कि माहवारी के दौरान महिलाएं गर्भधारण नहीं कर सकती हैं। हालांकि, यहां आपको ये बात समझनी चाहिए ओवुलेशन के अलावा बाकी के दिनों में गर्भधारण की संभावना कम जरूर होती है लेकिन शून्‍य नहीं होती है।पीरियड्स में प्रेग्‍नेंसी की कितनी संभावना होती है


ओवुलेशन चक्र के दौरान महिलाओं के प्रेगनेंट होने की संभावना बढ़ और घट सकती है। आमतौर पर महिलाओं का मासिक चक्र 29 या 28 दिनों का होता है जबकि कुछ महिलाओं का मासिक चक्र 20 या 40 दिनों या इससे ज्‍यादा दिनों का हो सकता है।
पीरियड शुरू होने के एक या दो दिनों बाद तक महिला के प्रेगनेंट होने की संभावना न के बराबर होती है। जैसे-जैसे पीरियड के दिन गुजरते हैं, वैसे-वैसे माहवारी के दौरान सेक्‍स करने से गर्भधारण की संभावना बढ़ती जाती है।पीरियड शुरू होने के बाद 13 दिनों तक महिला के गर्भवती होने की संभावना लगभग 9 प्रतिशत होती है। ये संभावना कम जरूर है लेकिन ऐसा हो सकता है कि महिला अपने मासिक चक्र के दौरान संबंध बनाने से प्रेगनेंट हो जाए।क्‍या माहवारी से तुरंत पहले और बाद में गर्भधारण हो सकता है
डॉक्‍टरों का मानना है कि पीरियड्स आने वाले दिनों में गर्भधारण का चांस बहुत कम होता है। अगर आपके पीरियड नियमित हैं और आपका मासिक चक्र 28 दिनों का है तो आपके साथ ऐसा हो सकता है। वहीं जो महिलाएं गर्भधारण नहीं करना चाहती हैं, वो पीरियड से तुरंत पहले और बाद में भी गर्भनिरोधक का इस्‍तेमाल करती हैं।शुक्राणु ओवुलेशन के बाद केवल 24 घंटे के अंदर एक अंडे को निषेचित कर सकती हैं। यदि आपको अपने ओवुलेशन का समय पता है तो इस समय के बाद अगले पीरियड तक आपके गर्भधारण की संभावना बहुत कम होती है। सेक्‍स के तीन से पांच दिनों के बाद भी शुक्राणु महिला के शरीर में रह कर अंडे को निषेचित कर सकते हैं। इसलिए माहवारी के तुरंत बाद गर्भधारण की संभावना हो सकती है।इस दौरान कैसे हो सकती हैं प्रेगनेंट
हो सकता है कि ओवुलेशन के समय में आपको वजाईनल ब्‍लीडिंग हो जाए। ओवुलेशन का समय गर्भधारण करने के लिए सबसे सही होता है। अगर ओवुलेशन में ब्‍लीडिंग को आप गलती से पीरियड्स समझ बैठती हैं और इस दौरान असुरक्षित यौन संबंध बनाती हैं आपके गर्भवती होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। आमतौर पर महिलाओं का ओवुलेशन चक्र 28, 29 या 30 दिनों का होता है। इसका मतलब है कि अगर आप मासिक चक्र के दौरान सेक्‍स करती हैं तो इसके कई दिनों बाद तक आपके ओवुलेट होने की संभावना नहीं है।इस तरह आप पीरियड्स के दौरान भी गर्भधारण कर सकती हैं। अगर आप अभी मां बनने के लिए तैयार नहीं हैं तो माहवारी में गर्भ निरोधक जैसे कि कंडोम आदि का इस्‍तेमाल कर प्रेग्‍नेंसी से बच सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info